सूर्य ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए कुछ उपायों की आवश्यकता है|

सूर्य ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए कुछ उपायों की आवश्यकता है|

14 अक्टूबर को आ रहा है साल 2023 का दूसरा सूर्य ग्रहण।

भारतीय समय के अनुसार, इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को रात 08:34 बजकर शुरू होगा

सूर्य ग्रहण के दौरान मन में ईश्वर का नाम लें और गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।

गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के दौरान नारियल अपने पास रखें और ग्रहण खत्म होने के बाद इसे जल में प्रवाहित करें। इससे ग्रहण का प्रभाव समाप्त हो जाता है।

सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद सूर्य देव की पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप करें। यहां यह माना जाता है कि ऐसा करने से करियर में उन्नति होती है और सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।

यदि आपकी कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति कमजोर है, तो सूर्य ग्रहण के समापन के बाद गेहूं, लाल चंदन, गुड़ और लाल फूल का दान करें। इससे आपको लाभ होगा और करियर में उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान और दान करें, और फिर श्री सूर्य अष्टकम का पाठ करें। इस पाठ से रोग और ग्रह दोष से मुक्ति मिल सकती है। आप चाहें तो सूर्य चालीसा का भी पाठ कर सकते हैं।